” स्वतंत्रता दिवस “

15 अगस्त का वह दिन आया ,

आजादी की खुशियां साथ लाया,

आओ सब मिलकर झूमें गाएं

 आजादी का जश्न मनाएं!
यह एक अनोखा त्योहार 

जहां झंडे से सज जाता बाजार

 केसरिया हरे व श्वेत रंगों का है

 अनोखा मिश्रण हमारा तिरंगा झंडा!
चलो आज शहीदों को याद करें

 उनकी बहादुरी का गुणगान करें

 हमें आगे बढ़ते जाना है

 देश की प्रगति में हाथ बढ़ाना है!
आओ सब मिलकर झूमें गाएं

 एक बार फिर आजादी का जश्न मनाएं!!

  ” स्वतंत्रता दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं”

                  – Shashank

Leave a comment